अक्सर पूछे जाने वाले प्रशनों के उत्तर इस भाग में पाए जा सकते हैं

मनुष्य का अवैध व्यापार

हमारे बारे में अधिक जानकारी

अधिक जानकारी

वेबसाइट से जुड़े प्रश्न

 

मनुष्य का अवैध व्यापार

मनुष्य के अवैध व्यापार का क्या मतलब है?

मनुष्य का अवैध व्यापार करोड़ों का धंधा बन गया है | इस धंधे में दुनिया भर के लोगों का वस्तुओं के सामान इस्तमाल व शोषण किया जाता है – सब अपने निजी मुनाफे के लिए | शोषण के अनेक प्रकार हो सकते हैं – यौन शोषण या मजबूरन वेश्यावृत्ति, मजबूर या बंधुआ मजदूरी, घरों में नौकरी, ज़बरदस्ती का विवाह, शरीर के अंगों का व्यापार अथवा भीख मांगने में, सेक्स के व्यापार या युद्ध में बच्चों का उपयोग करना | लोगों को इन स्थितियों में रखा जाता है क्योंकि वे शारीरिक रूप से कैद होते हैं, उन्हें नशीली दवाओं का आदि बना दिया जाता है ; उन्हें धमका के बताया जाता है की अगर उन में से किसी ने भी बच के निकलने के धोखे में आकर भागने का प्रयास किया तो उनकी स्तिथि बद से बत्तर कर दी जाएगी ; और उन्हें अक्सर यह बताया जाता है की अधिकारी उनसे सिर्फ तब तक काम करवाएंगे जब तक की वह उनके मनमाने और सदा बढ़ते हुए ऋण का भुगतान न कर दें | फसे हुए व्यक्ति को लिए भागने का कोई मौका नहीं मिलता | इन तिस्कारी के शिकार व्यक्तियों का अपने जीवन और उसे जीने के तरीके पर कोई नियंत्रण नहीं रह जाता | समाज के सभी वर्गों से और समाज के सभी वर्गों द्वारा, लोगों का अवैध व्यापार होता है | संयुक्त राष्ट्र (यूनैटेड नशंस) के आँकड़ों के अनुसार, कई तस्करी के शिकार लोग, कम से कम मध्यम स्तर तक शिक्षित होते हैं, उनके पुरुष या महिला होने की बराबर संभावना होती है (५२% पुरुषों के लिए और ४२ महिलाओं के लिए), और ४६% तक के मामलों में, शिकार व्यक्ति अपने अपहरणकर्ता को जानते-पहचानते होते हैं | तस्करी एक बेहद लाभदायक अपराध है, जो कि नियोक्ताओं के लिए बहुत कम जोखिम का काम है, और इसका असर किसी भी व्यक्ति पर हो सकता है | तो कृपया जितने लोगों को हो सके, traffickd.org के बारे में बताएं – किसी दिन यह जानकारी आपके किसी जाननेवाले के काम आ सकती है |

मुझे कैसे पता चलेगा की किसी का अवैध व्यापार किया गया है?

तस्करी अथवा अवैध व्यापार की पहचान निम्नलिखित तरीकों से हो सकती है:

  1. किसी भी व्यक्ति का स्थान रहस्यमय तरीके से बदल जाना
  2. धोखा, ज़बरदस्ती, राजनैतिक प्रभाव द्वारा शक्ति का दुरुपयोग करना या मजबूर लोगों की कमजोरियों का फायदा उठाना; और
  3. अवैध व्यापार के शिकार व्यक्ति के शोषण की प्रकृति जैसे की गुलामी, दासता या बंधुआ मजदूरी|

बेशक, अगर आप तस्करी के शिकार व्यक्ति से एक ही बार या कुछ ही क्षणों के लिए मिले हों, तो आप उनकी पहचान कैसे करेंगे? संयुक्त राष्ट्र (यूनैटेड नशंस) मानव तस्करी संकेतकों के अनुसार, जिन लोगों का अवैध व्यापार किया गया है:

  • वे विश्वास रखते हैं की उनकी मर्ज़ी के खिलाफ भी उन्हें काम करना चाहिए
  • वे अपने कामकाज के छोड़ नहीं सकते
  • उनके लक्षणों से प्रतीत होता है कि उनकी गतिविधियों को नियंत्रित किया जा रहा है और उनपर निगरानी राखी जा रही है
  • उन्हें ऐसा लगता है की वे कहीं जा नहीं सकते
  • वे हमेशा डरे हुए या चिंतामग्न दिखते हैं
  • उन्हें खुद या उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हिंसा की धमकी दी हो सकती है
  • उनके शरीर पर चोटों के निशान हो सकते हैं जिन्हें देख कर ऐसा प्रकट हो की उनके साथ मार-पीट हुयी है
  • उनके शरीर पर चोटों के निशान हो सकते हैं जिन्हें देख कर ऐसा प्रकट हो की उनके साथ मार-पीट उनके काम करने की जगह/कार्यालय पर हुयी हो
  • उनके शरीर पर चोटों के निशान हो सकते हैं जिन्हें देख कर ऐसा प्रकट हो की उन्हें नियंत्रण में रखने के लिए उनके साथ मार-पीट की गयी हो
  • वे अधिकारियों में विश्वास नहीं रखते
  • उन्हें अधिकारियों को सौंप दिए जाने की धमकियाँ दी गयी हो सकती हैं
  • वे अपनी आप्रवासी स्थिति का खुलासा करने से डरते हो सकता है
  • वे अपने पासपोर्ट या अन्य यात्रा अथवा पहचान दस्तावेजों के कब्जे में न हों, क्योंकि उन दस्तावेज़ों को किसी और के द्वारा आयोजित किया जा रहा हो सकता है
  • उनके पास नकली पहचान के यात्रा दस्तावेज हो सकते हैं
  • वे ऐसे स्थानों में पाये जा सकते हैं जो लोगों का शोषण करने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे हो सकते हैं
  • वे स्थानीय भाषा से अपरिचित हो सकते हैं
  • हो सकता है कि वे अपने घर या काम का पता नहीं जानते हों
  • सीधे संबोधित किये जाने पर भी, वे दूसरों को अपनी ओर से बात करने की अनुमति दें
  • उन्हें देख कर ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि वे किसी और के द्वारा निर्देश दिए जाने पर कार्य कर रहे हों
  • उन्हें कुछ शर्तों के तहत काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा हो सकता है
  • उन्हें सजा के माध्यम से अनुशासित किया जा रहा हो सकता है
  • वे अपने काम की परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करने में असमर्थ हो सकते हैं
  • संभव है कि उन्हें अपने श्रम के बदले में कम या कोई भी तनख्वाह न मिल रही हो
  • संभव है कि वे अपनी आमदनी का उपयोग करने में सक्षम न हों
  • वे जरूरत से ज्यादा लंबे समय तक काम कर रहे हो सकते हैं
  • संभव है कि उन्हें अपने काम से कोई छुट्टियाँ न मिलती हों
  • वे गरीब या अवमानक आवास में रह रहे हो सकते हैं
  • संभव है कि वे चिकित्सा देखभाल प्राप्त करने में असमर्थ हों
  • उनकी सामाजिक बातचीत सीमित हो सकती है
  • उनका अपने परिवारों के साथ या उनके तत्काल वातावरण के बाहर के लोगों के साथ संपर्क सीमित हो सकता है
  • वे खुल कर दूसरों के साथ संवाद करने में असमर्थ हो सकते हैं
  • संभव है कि उन्हें लगता हो कि वह ऋण चुकाने के लिए बंधे हुए हैं
  • वे निर्भरता की स्थिति में हो सकता है
  • संभव है कि जिस इलाके में वह रहते हों, वो मानव तस्करी का स्रोत जाना जाता हो
  • संभव है की जिस देश में वो काम कर रहे हों, वहां पोहोंचने तक की यात्रा के लागत का भुगतान करने के लिए, अधिकारी उनसे मजबूरन काम करवा रहे हों
  • संभव है कि वे झूठे वादों के आधार पर काम कर रहे हों

मैं किस प्रकार से मदद कर सकता/सकती हूँ?

१) फेसबुक (facebook) पर traffickd.org को “लाईक” (Like) करें अथवा ट्विट्टर (twitter) द्वारा हमें फोल्लो (follow) करें और जितने लोगों तक हो सके, हमारे प्रष्ट के बारे में चर्चा करें – जितने ज्यादा लोगों को इस मुद्दे के बारे में पता होगा, उतना ज़्यादा इस प्रष्ट का फ़ायदा होगा | २) उन उत्पादों और सेवाओं का प्रयोग न करें, जिनका उत्पादन तस्करी और मजबूर श्रम के साथ जुड़ा हुआ हो | यह सिर्फ यौन शोषण अथवा सेक्स के व्यापार से जुड़े धंधों को ही नहीं शामिल करता, बल्कि उन धंधों को भी जो कि कपड़े और अन्य उत्पाद को मजबूर श्रम द्वारा बनाते हों | ३) किसी ऐसे संगठन में शामिल हो जाएँ जो समस्या की जड़ तक जाये | ऐसे कई संगठन हैं जो की मानव तस्करी को जड़ से मिटने का प्रयास कर रहे हैं | जांच परख करने पर भी यदि आपको कोई उचित समुदाय समूह नहीं मिलता, तो क्यों ना अपना खुद का समूह शुरू करें? जांच की शुरुआत करने के लिए आप हमारे गठबंधन/भागीदार प्रष्ट का उपयोग कर सकते हैं |

 

हमारे बारे में अधिक जानकारी

traffickd.org का क्या महत्व है?

traffickd.org मानव तस्करी की घटनाओं के लिए एक केंद्रीकृत रिपोर्टिंग तंत्र है | यह सुविधा कई भाषाओं में और मीडिया माध्यमों के द्वारा उपलब्ध है, ताकि आप जो कोई भी हों, जहाँ भी हों, और जो भी भाषा बोलते हों, आप प्रासंगिक संगठनों को तस्करी के शिकार लोगों की पहचान करके रिपोर्ट करने में सक्षम हों और उनकी मुक्ति की संभावना में वृद्धि कर सकें | कई देशों में देश स्तर के रिपोर्टिंग सिस्टम उपलब्ध हैं, लेकिन जिस देश में आप रिपोर्ट करना चाहते हों, यदि आपको उस देश में उचित संगठन के बारे में पहले से ही कोई जानकारी ना हो तो traffickd.org सही समूह को वो जानकारी भेज देता है | यह जानते हुए कि अक्सर लोगों का अवैध व्यापार सीमा पार भी होता है, यह जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है |

ये संगठन कैसे काम करता है?

जब कोई भी व्यक्ति traffickd.org के माध्यम से तस्करी के किस्से रिपोर्ट करता है, तो एकत्र कि गयी जानकारी गंतव्य देश (यानी कि जिस देश में तस्करी के शिकार व्यक्ति को भेजा गया है) में विरोधी तस्करी संगठनों को भेज दी जाती है | यह जानकारी जितनी जल्दी हो सके, और सभी मामलों में कम से कम बारह घंटे में, प्रेषित कर दी जाएगी. एकत्र कि गयी जानकारी किस तरह इस्तमाल कि जाएगी, यह जानने के लिए कृपया हमारा कानूनी अस्वीकरण देखें | ध्यान रहे कि एक बार प्रस्तुत की गयी जानकारी विरोधी तस्करी संगठनों द्वारा प्राप्त हो गयी, रिपोर्ट करने की प्रक्रिया में trafficked.org की भूमिका पूरी हो जाती है |

 

अधिक जानकारी

मानव के अवैध व्यापार के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आप अनेक वेबसाइटों का उपयोग कर सकते हैं | जानी मानी वेबसाइटों में से कुछ वेबसाइटों के नाम हैं:

 

वेबसाइट से जुड़े प्रश्न

इस वेबसाइट को ले कर यदि आपको कोई भी परेशानी हो या आप किसी भी मुद्दे की रिपोर्ट करना चाहें तो कृपया आगे बताये गए लिंक के द्वारा करें :.